उदयपुर। राजस्थान होटलियर क्लब (त्भ्ब्) की ओर से सोमवार को नगर निगम में उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी का महापौर बनने पर सम्मान किया गया।
क्लब के प्रतिनिधियों ने नगर निगम पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधियों संरक्षक रजनीकान्त शर्मा,सुरेनद्रसिंह राठौड़,अध्यक्ष करणसिंह चंपावत,सचिव रिहान अली,सदस्य प्रशांत, गजेन्द्रपालसिंह व रितेश पानेरी ने पारस सिंघवी को सम्मानित करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उदयपुर शहर के विकास को नई गति मिलेगी।
साथ ही शहर की स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं, यातायात व्यवस्था और पर्यटन स्थलों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक पहल होंगी।क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि उदयपुर देश-विदेश में अपनी झीलों, ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए विशेष पहचान रखता है।
पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है।
ऐसे में शहर के सुनियोजित विकास, स्वच्छ वातावरण और बेहतर नागरिक सुविधाओं से पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।राजस्थान होटलियर क्लब शहर के होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।
क्लब की ओर से पर्यटन क्षेत्र के विकास, होटल व्यवसाय की बेहतरी और उदयपुर की पर्यटन नगरी के रूप में पहचान को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जाती रही हैं।महापौर पारस सिंघवी के सम्मान के दौरान क्लब के प्रतिनिधियों ने नगर निगम और होटल उद्योग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी सहयोग से उदयपुर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक शहर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकेंगे।
