उदयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा गुरूवार को केन्द्र के मुख्यालय बागोर की हवेली में शरद रंग उत्सव के पोस्टर का विमोचन केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी द्वारा किया गया।
कला और संस्कृति के इस अनूठे संगम में पर्यटकों और शहरवासियों को देशभर के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ-साथ हर शाम मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम दलवी ने बताया कि चार दिवसीय शरद रंग उत्सव का आयोजन 12 से 15 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।
इस फूड एवं म्यूजिक फेस्टिवल में संगीत की शानदार शामों के साथ आमजन को देशभर के लजीज व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा।पोस्टर विमोचन के अवसर पर केन्द्र के सहायक निदेशक (वित्त एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, प्रभुलाल गायरी, सौरभ शर्मा, जाग्रत डूंगरवाल, महेन्द्र सिंह गहलोत, सुनील निमावत, पूजा सैनी, अनीता डांगी, मुकुल औदिच्य, दीपक नवलखा आदि उपस्थित थे।12 नवंबर को नीश एंटरटेनमेंट द्वारा ब्लैक एंड व्हाइट संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद 13 नवंबर को कहरवा फ्यूजन, 14 नवंबर को कवि सम्मेलन, 15 नवंबर को इम्ब्रेस बाय हसरत का आयोजन किया जाएगा।
इस शरद रंग उत्सव में देशभर के लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लिया जा सकेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हर शाम 6 बजकर 30 मिनट से होगी।
