मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जाट धर्मशाला के पास किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर परिषद द्वारा हटाया गया

श्रीगंगानगर। नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा शहर में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुरानी आबादी

WAf𝕏TGin✉🖨
जाट धर्मशाला के पास किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर परिषद द्वारा हटाया गया

श्रीगंगानगर । नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा शहर में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुरानी आबादी स्थित जाट धर्मशाला के पास बलदेव सिंह द्वारा बिना निर्माण स्वीकृति के सार्वजनिक भूमि / थड़े पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया।

आयुक्त मिल्ख राज चुघ ने बताया कि उक्त प्रकरण में नगर परिषद द्वारा मौके की जांच करवाकर अतिक्रमण हटाने हेतु टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा दिनांक 14.10.2026 को प्रातः मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया।

नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का स्थाई / अस्थाई अतिक्रमण नहीं करें। सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।