मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

राखी के जाम में छूटी ट्रेनें! बच्चों-महिलाओं संग यात्रियों ने दौड़कर पकड़ी ट्रेन, व्यवस्था पर उठे सवाल

के. डी. अब्बासी

के. डी.

मुख्य बिंदु
  • राखी पर्व पर कोटा शहर के मुख्य बाजार में बदहाल यातायात व्यवस्था ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी।
  • सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच रेलवे स्टेशन क्षेत्र के मुख्य बाजार में राखी की दुकानें सड़क किनारे सजने और भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया।
  • जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन का समय नजदीक आने पर कई यात्री अपने वाहन रास्ते में छोड़कर बच्चों और महिलाओं के साथ रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ते नजर आए।
  • यात्रियों ने ट्रेन पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन जाम के कारण कई लोग समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके।
  • यात्रियों का कहना था कि राखी पर्व को देखते हुए प्रशासन को पहले से ही मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था करनी चाहिए थी।
WAf𝕏TGin🖨
राखी के जाम में छूटी ट्रेनें! बच्चों-महिलाओं संग यात्रियों ने दौड़कर पकड़ी ट्रेन, व्यवस्था पर उठे सवाल

कोटा।राखी पर्व पर कोटा शहर के मुख्य बाजार में बदहाल यातायात व्यवस्था ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच रेलवे स्टेशन क्षेत्र के मुख्य बाजार में राखी की दुकानें सड़क किनारे सजने और भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया। जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन का समय नजदीक आने पर कई यात्री अपने वाहन रास्ते में छोड़कर बच्चों और महिलाओं के साथ रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ते नजर आए। यात्रियों ने ट्रेन पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन जाम के कारण कई लोग समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके।

यात्रियों का कहना था कि राखी पर्व को देखते हुए प्रशासन को पहले से ही मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था करनी चाहिए थी। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक होमगार्ड के भरोसे मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था स्थानीय लोगों के अनुसार कोटा के मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था को एक होमगार्ड के भरोसे छोड़ दिया गया। पर्व के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।

रेल यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने में परेशानी न हो और भविष्य में किसी की ट्रेन जाम के कारण नहीं छूटे।