उदयपुर। नगरीय निकाय चुनाव- 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला कलक्टर ने गुरूवार को नगरपालिका मावली एवं फतहनगर के स्ट्रॉग रूम का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री की सुरक्षा, ईवीएम रख-रखाव और स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रॉग रूम परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बिजली आपूर्ति और आपातकालीन इंतजामों को लेकर फीडबैक लिया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
इस दौरान मावली रिटर्निंग अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, फतहनगर रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती हुकुम कुंवर एवं तहसीलदार रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों नेजिला कलक्टर को अब तक की चुनावी तैयारियों और सुरक्षा घेरे की विस्तृत जानकारी दी। कलक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देशदिए।
