मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नन्हे जलदूत, नशादूत

कहते हैं बचपन की सीख जीवन भर याद रहती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए अरविंद नगर स्थित एम एन एस अकादमी के नर्सरी के बच्चों को कार्टून

WAf𝕏TGin✉🖨
नन्हे जलदूत, नशादूत

कहते हैं बचपन की सीख जीवन भर याद रहती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए अरविंद नगर स्थित एम एन एस अकादमी के नर्सरी के बच्चों को कार्टून फिल्म्स द्वारा जल बचाओ का संदेश वरिष्ठ जल मित्र डॉक्टर पी सी जैन ने दिया।

कौवे और पानी की मटकी की कार्टून फिल्म दिखाते हुए बच्चों से पूछा कि यह कौवा अब पानी कैसे पिएगा तो सब बच्चों को याद था कि इसमें कंकर डालकर पानी को ऊपर कर देंगे और कौवा पानी पी लेगा।

मैंने जब बताया कि अब यह पानी की मटकी खाली हो रही है जैसे हमारे ट्यूबवेल खाली हो रहे हैं। बच्चों से पूछा की अब कंकर डालने पर भी क्या कौवे को पानी मिलेगा?

सबने बताया नहीं मिलेगा। बच्चों से ही पूछा कि आप क्या करें सब ने कहा पानी बचाएं।

शावर से नहीं नहाना, टूथब्रश करते हुए नल नहीं चलाना, कार को नहीं धोना इत्यादि छोटे-छोटे उपाय बच्चों ने स्वयं बताये। जल बचाएं जल बचाएं इस कार्टून फिल्म पर बच्चे नृत्य करने लगे।

अंत में बच्चों को एक नारा "सबसे बोलो नल कम खोलो" बुलवाया। सबसे जब पूछा की क्या सिगरेट पीना गुटखा खाना अच्छा है तो सब एक स्वर से बोले नहीं इससे कैंसर हो जाता है ।

स्वागत और धन्यवाद जयंती मैडम ने किया।

अन्वी, दिव्या, जितेंद्र सिंह, यशस्वी, प्रयागराज, रियांश, हृदय राज, मिहिका, जीवन, लावण्या, पीहू, जेनिका "जलदूत नशा दूत" बने।

स्टॉफ : दीपिका याग्निक, जयंती कठेत्, सोनाली शर्मा, संगीता पुरोहित