मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 29 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर सोमवार को उदयपुर प्रवास पर

विभिन्न विभागों की लेंगे समीक्षा बैठक

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री श्री मदन दिलावर सोमवार को उदयपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री दिलावर सोमवार को दिन भर विभिन्न विभागीय समीक्षा बैठकें लेंगे।
  • वे सर्वप्रथम प्रातः साढ़े 9 बजे आरएससीईआरटी पहुंचकर समीक्षा बैठक लेंगे।
  • इसके पश्चात साढ़े 11 बजे जिला परिषद सभागार में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
  • दोपहर ढाई बजे मंत्री श्री दिलावर जिला परिषद सभागार में ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
  • उदयपुर में सभी निर्धारित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात मंत्री श्री दिलावर रात्रि 10 बजे उदयपुर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर । राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री श्री मदन दिलावर सोमवार को उदयपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री दिलावर सोमवार को दिन भर विभिन्न विभागीय समीक्षा बैठकें लेंगे।

वे सर्वप्रथम प्रातः साढ़े 9 बजे आरएससीईआरटी पहुंचकर समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात साढ़े 11 बजे जिला परिषद सभागार में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

दोपहर ढाई बजे मंत्री श्री दिलावर जिला परिषद सभागार में ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।उदयपुर में सभी निर्धारित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात मंत्री श्री दिलावर रात्रि 10 बजे उदयपुर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।