मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में जुटेंगे चिकित्सा जगत के दिग्गज, ओएमएफएस की आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

21-22 अगस्त को एओएमएसआई का संयुक्त गुजरात-राजस्थान राज्य चैप्टर सम्मेलन, देशभर के विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) के छठे संयुक्त गुजरात राज्य चैप्टर एवं आठवें राजस्थान राज्य चैप्टर सम्मेलन का आयोजन 21 एवं 22 अगस्त 2026 को उदयपुर स्थित एसेंशिया लक्जरी रिसॉर्ट में किया जाएगा।

दो दिवसीय सम्मेलन की थीम “फ्रॉम फंक्शन टू एस्थेटिक्सःद इवॉल्विंग स्कोप ऑफ ओएमएफएस” रखी गई है।सम्मेलन में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के बदलते स्वरूप, नवीनतम शोध, अत्याधुनिक शल्य तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य इस विशेषज्ञता के बढ़ते दायरे को सामने लाने के साथ चिकित्सकों को नई तकनीकों और हालिया चिकित्सा विकास से अवगत कराना है।सम्मेलन में एओएमएसआई अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता एवं सचिव डॉ. कानन की विशेष उपस्थिति रहेगी।

वहीं आईएमए उदयपुर अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।आयोजन अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र बंसल एवं आयोजन सचिव डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में राजस्थान एवं गुजरात के प्रतिष्ठित ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन भाग लेंगे।

वैज्ञानिक सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा नवीनतम तकनीकों, हालिया शोध और उपचार के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण विकास पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन अनुभवी सर्जनों के साथ युवा चिकित्सकों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण शैक्षणिक मंच होगा।

प्रतिभागियों को नए कौशल सीखने, अनुभव साझा करने तथा विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन्नत शल्य तकनीकों को प्रोत्साहित करते हुए चिकित्सकीय ज्ञान को समृद्ध करना और मरीजों को बेहतर एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में नई संभावनाओं पर काम करना है।

दो दिवसीय यह आयोजन राजस्थान और गुजरात में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के क्षेत्र में नई पीढ़ी के चिकित्सकों को नई दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा।