उदयपुर । पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जिले की पंचायत समितियों में उप प्रधान पद पर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत संबंधित पंचायत समिति रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर प्रातः 10 बजे बैठक आयोजित हुई।
इसके बाद प्रातः 10 से 11 बजे तक नामांकन लिए गए तथा उसके ठीक बाद नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई।
जिले की कल्याणपुर पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी करुणा मीणा एवं वल्लभनगर में भारतीय जनता पार्टी के कन्हैयालाल डांगी निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए।
शेष पंचायत समितियों में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।इसके ठीक बाद हुई मतगणना में जिले की सुलाव पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के अम्बा लाल, मावली पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के गेहरी लाल, खेरवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की ममता रोत, बड़गांव में भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह चदाणा, कोटडा में भारतीय जनता पार्टी की केली, झाड़ोल में भारतीय जनता पार्टी के भंवर सिंह पंवार, भींडर में भारतीय जनता पार्टी की दिव्या कुंवर, सायरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरपत सिंह, गिर्वा में भारतीय जनता पार्टी के हरीश मीणा, गोगुन्दा में भारतीय जनता पार्टी के मुकुल मेहता, कुराबड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शक्तिसिंह कृष्णावत, नाई में भारतीय जनता पार्टी के गुणवंत कोठारी, देवला पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के कल्लाराम, ऋषभदेव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आभा जैन, नयागांव में निर्दलीय कल्पेन्द्र सिंह गरासिया, फलासिया में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के योगेंद्र, घासा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लक्ष्मण उप प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित हुए।वहीं ओगणा पंचायत समिति में तकनीकी कारणों से निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त करते हुए प्रकरण राज्य निर्वाचन आयोग को मार्गदर्शन हेतु प्रेषित किया गया है।
शेष सभी 19 नवनिर्वाचित उप प्रधान गण को संबंधित रिटर्निग अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र सौंपे।