जैसलमेर । जैसलमेर जिले से संबंधित अनिवासी राजस्थानियों ¼Non-Resident Rajasthanis -NRRs½ की उपलब्धियों, योगदान एवं उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा श्प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कारश् ¼Pravasi Rajasthani Samman Awards½ प्रदान किए जा रहे हैं। इसके तहत पंजीकरण एवं नामांकन प्रक्रिया राजस्थान फाउंडेशन के पोर्टल पर जारी है।
राजस्थान फाउंडेशन द्वारा जैसलमेर मूल के उन सभी प्रवासियों से आवेदन/नामांकन आमंत्रित किए गए हैं, जो भारत के अन्य राज्यों अथवा विदेशों में निवास कर रहे हैं और जिन्होंने समाज सेवा, उद्योग, कला, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा अथवा अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान देकर जैसलमेर और राजस्थान का नाम रोशन किया है।
पुरस्कार का उद्देश्यः
राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य अपनी माटी से दूर रह रहे राजस्थानियों के साथ जुड़ाव को मजबूत करना, उनकी उपलब्धियों को पहचान देना तथा राज्य के विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रियाः
1.इच्छुक एवं योग्य प्रवासी राजस्थानी राजस्थान फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट foundation.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होमपेज पर उपलब्ध 'Rajasthani Pride' ;k 'Pravasi Rajasthani Samman Awards'सेक्शन पर क्लिक करें।
3.वहां दिए गए ऑनलाइन फॉर्म में अपनी आवश्यक जानकारी भरें एवं प्रासंगिक दस्तावेज संलग्न कर जमा करें।
जिला प्रशासन ने जैसलमेर जिले के समस्त प्रवासियों एवं स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक अनिवासी राजस्थानियों तक पहुंचाएं, ताकि जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिल सके। पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।