मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

एसबीके महाविद्यालय में मतदान समाप्ति के पश्चात सामग्री जमा कराने के लिए 7 काउण्टरों की स्थापना

जैसलमेर। नगर पालिका पोकरण के लिए वार्ड पार्षदों के मतदान शुक्रवार, 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। जिला निर्वाचन

जैसलमेर। नगर पालिका पोकरण के लिए वार्ड पार्षदों के मतदान शुक्रवार, 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । नगर पालिका पोकरण के लिए वार्ड पार्षदों के मतदान शुक्रवार, 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर ) ने एक आदेश जारी कर बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों के लिए जिला मुख्यालय पर एसबीके महाविद्यालय जैसलमेर में सामग्री जमा कराने के लिए 7 काउण्टरों की स्थापना की गई एवं उनके लिए प्रभारी अधिकारी लगाए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार काउण्टर संख्या 1 पर मतदान दलों के उपयोग में ली गई सीलबंद मतदान यूनिट व कंट्रोल यूनिट, रिकार्ड किये गये मतों का लेखा और पेपर सील का लेखा (प्रारूप-14 ग) लिफाफा नं. ई-9 (बिना सील किया हुआ), पीठासीन अधिकारी का घोषणा एवं डायरी लिफाफा एवं सांख्यिकी आंकड़ों की सूचना लिफाफा जमा किये जायेगे।

इसके लिए रिटर्निग अधिकारी एसडीएम पोकरण एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी तहसीलदार पोकरण को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार काउण्टर संख्या 2 पर निर्वाचन नामावलियों की चिन्हित प्रतियां लिफाफा, मतदाताओं का रजिस्टर एवं अन्य सामग्री जमा की जायेगी ।

इसके लिए तहसीलदार पोकरण एव तहसीलदार भणियाणा को प्रभारी लगाया गया है।

काउण्टर संख्या 3 पर पीओ की पीतल सील, पीओ की पुस्तिका एवं कानूनी पुस्तिका, ईवीएम निर्देशिका, स्टाम्प पैड, स्टाम्प, पैड इंक, अमिट स्याही शीशी, ऐरोक्रास मार्क सील, मेटल रूल, कपडे की थैलियां, वोटिंग कम्पार्टमेन्ट, सुभेदक चिन्ह की सीलें, रबर सीलें, कैन्सिल, कैनवास बैग, डमी बैलेट यूनिट, अन्य कोई सामग्री जमा की जायेगी इसके लिए जिला रसद अधिकारी एवं तहसीलदार भू-अभिलेख जैसलमेर को प्रभारी लगाया गया है।

काउण्टर संख्या 4 पर मतदान दलों को भुगतान राशि का लेखा समायोजन संबंधित सामग्री जमा की जायेगी इसके लिए नारायण ंिसह लेखाधिकारी जलदाय विभाग को प्रभारी लगाया गया है।

काउण्टर संख्या 5 पर काउन्टर पर कैमरे जमा करना फोटो/डाटा को डाउनलोड करने की कार्यवाही की जायेगी इसके लिए प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी प्रकोष्ठ होगे।

काउण्टर संख्या 6 पर मतदान दल एवं जोनल मजिस्ट्रेट की सत्यापित वाहन लोगशीट जमा की जायेगी इसके लिए उपायुक्त उपनिवेशन जैसलमेर को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है वही काउण्टर संख्या 7 पर जोनल मजिस्ट्रेट को उपस्थिति प्रमाण जारी करना एंव कार्यमुक्त करने की कार्यवाही की जायेगी इसके लिए प्रभारी अधिकारी न्याय एवं कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ होगें।