मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आजादी का जश्न बना मानव सेवा का पर्व, रोटरी क्लब उदय ने लगाया रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब उदय ने झूलेलाल युवा एवं नारी संगठन के साथ संयुक्त रूप से सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

WAf𝕏TGin✉🖨

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर में शांति राज हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की।

वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है और इससे बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं हो सकता।क्लब के सचिव अनिकेत शर्मा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

झूलेलाल युवा संघ के अध्यक्ष गिरीश राजानी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर डीजीई दीपक सुखाड़िया भी उपस्थित रहे।

उन्होंने सेवा कार्य में जुटे सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य सेवा जैसे आयोजन समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।रोटरी क्लब उदय एवं झूलेलाल युवा एवं नारी संगठन के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के साथ सेवा, स्वास्थ्य और मानवता का संदेश दिया।