मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

स्वर्गीय के.सी. मालू के अधूरे संकल्पों को साकार करने की पहल,जयपुर में होंगे दो ऐतिहासिक आयोजन

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 29 नवम्बर को वीणा म्यूजिक मोबाइल ऐप का करेंगे लोकार्पण

WAf𝕏TGin✉🖨
स्वर्गीय के.सी. मालू के अधूरे संकल्पों को साकार करने की पहल,जयपुर में होंगे दो ऐतिहासिक आयोजन

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध लोककला, लोकसंगीत और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय के.सी. मालू के सपनों और संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में वीणा म्यूजिक ग्रुप 29 नवम्बर को वीणा म्यूजिक मोबाइल ऐप का लोकार्पण और 4 दिसम्बर को ‘घूमर वॉल्यूम-5’ का भव्य विमोचन के दो ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा हैं।इन आयोजनों के लिए वीणा म्यूजिक समूह के शिष्टमंडल ने बुधवार को जयपुर के लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें 29 नवम्बर को जयपुर के रामबाग पैलेस में वीणा म्यूजिक मोबाइल ऐप का लोकार्पण करने के लिए आमंत्रित किया ।

इस अवसर पर शिष्ट मण्डल ने राज्यपाल बागडे को स्वर सरिता मासिक की प्रति भी भेंट की।इसके पूर्व वीणा म्यूजिक समूह के शिष्टमंडल ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट कर उन्हें भी दोनों कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया है।

इन कार्यक्रमों के लिए वीणा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हेमजीत मालू ने पत्र प्रेषित कर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया, केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर,केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राजस्थान के नगरीय विकास राज्य मन्त्री झाबर सिंह खर्रा, राजस्थान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को इन दोनों ऐतिहासिक आयोजनों में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया है।*29 नवम्बर को वीणा म्यूजिक मोबाइल ऐप का लोकार्पण*आयोजन की पहली कड़ी में रविवार, 29 नवम्बर 2026 को जयपुर के रामबाग पैलेस में प्रातः‘वीणा म्यूजिक मोबाइल ऐप’ का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

यह मोबाइल ऐप राजस्थान के समृद्ध लोकसंगीत को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने की अभिनव पहल है।

इसके माध्यम से राजस्थान के पारंपरिक लोकगीतों, लोकधुनों और संगीत की अमूल्य धरोहर को एक डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने के साथ देश-विदेश के संगीत प्रेमियों तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

यह पहल लोकसंगीत के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।*4 दिसम्बर को ‘घूमर वॉल्यूम-5’ का विमोचन*दूसरा महत्वपूर्ण आयोजन शुक्रवार, 4 दिसम्बर 2026 को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा।

इस अवसर पर‘घूमर वॉल्यूम-5’ का भव्य विमोचन किया जाएगा।राजस्थान की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली वीणा की ‘घूमर’ संगीत श्रृंखला के चार सफल संस्करणों के बाद इसका पांचवां संस्करण लोकसंगीत की इस गौरवशाली यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय होगा।

यह केवल गीत-संगीत का नया संकलन नहीं, बल्कि राजस्थान की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक अस्मिता और लोक कलाकारों की सृजनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।दोनों आयोजन स्वर्गीय के.सी. मालू की स्मृति, उनके सांस्कृतिक योगदान और राजस्थान की लोकसंगीत परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उनके संकल्पों को समर्पित होंगे।*के.सी. मालू की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प*उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय के.सी. मालू ने अपना संपूर्ण जीवन राजस्थान की लोककला, लोकसंगीत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया।

उनके मार्गदर्शन में वीणा म्यूजिक ने लोकगीतों और पारंपरिक संगीत को नई पहचान दिलाई। विशेष रूप से ‘घूमर’ संगीत श्रृंखला ने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विगत 14 जुलाई 2026 को के.सी. मालू के असामयिक निधन से संगीत एवं सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई।

अब उनके उत्तराधिकारी हेमजीत मालू ,प्रसेनजीत मालू और वीणा ग्रुप के टीम मेम्बर्स उनके अधूरे सपनों को साकार करने तथा उनकी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इन दोनों आयोजनों के माध्यम से स्वर्गीय के.सी. मालू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ राजस्थान की लोकसंगीत परंपरा को आधुनिक तकनीक और नए रचनात्मक प्रयोगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।