मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एवं हीरालाल देवपुरा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

उदयपुर | भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा की जयंती पर

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर | भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा की जयंती पर गुरुवार को धानमंडी स्थित ‘रक्षाबंधन’ कांग्रेस मीडिया सेंटर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित की गई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सादगी, राष्ट्रप्रेम और युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल देवपुरा का सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। दोनों महान विभूतियों का जीवन समाज और देश के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणा देता है।

शर्मा ने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में अशोक तंबोली, फिरोज अहमद शेख, सुधीर जोशी, उमेश शर्मा, सुभाष चित्तौड़ा, भगवती प्रजापत, गोविंद सक्सेना, कन्हैयालाल मेनारिया, उत्तम प्रकाश देवड़ा, नरेश साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।