मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

देश में सुख-शांति और अमन-चेन के लिए प्रो. देवनानी ने कालकामाता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उदयपुर, शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी ने उदयपुर के विभिन्न शक्तिपीठों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं अमन-चैन की कामना की।

WAf𝕏TGin✉🖨
देश में सुख-शांति और अमन-चेन के लिए प्रो. देवनानी ने कालकामाता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उदयपुर, शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी ने उदयपुर के विभिन्न शक्तिपीठों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं अमन-चैन की कामना की। इस दौरान उन्होंने करणीमाता, बेदला माता, अंबामाता सहित विभिन्न माताजी मंदिरों में दर्शन किए।

गणेश नगर, पहाड़ा स्थित कालकामाता मंदिर में प्रो. देवनानी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता की आरती की। मंदिर के पुजारी देवेंद्र सिंह गौड़ ने माता की चुनरी एवं पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उपरना ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

प्रो. देवनानी ने कहा, “नवरात्र शक्ति, भक्ति और आस्था का पर्व है। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, सद्बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। मेरी कामना है कि मां भगवती की कृपा से देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बना रहे। प्रत्येक परिवार खुशहाल हो तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत हो।”

मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद विजय आहूजा, महेश देवनानी, डॉ. अनिल मेहता, देवेंद्र सिंह गौड़, पंकज उपाध्याय, राजेश पालीवाल, चेतन वैष्णव, हेमेन्द्र कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।