मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

आदर्श मतदान केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह, सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश

जैसलमेर। नगर पालिका पोकरण आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने

WAf𝕏TGin✉🖨
आदर्श मतदान केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं का बढ़ाया उत्साह, सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश

जैसलमेर । नगर पालिका पोकरण आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने स्वतंत्रता सेनानी गोविन्द सिंह परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोकरण में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध मतदाता सुविधाओं की सराहना की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाताओं के साथ सेल्फी खिंचवाकर मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का संदेश भी दिया।

इस दौरान आदर्श मतदान केंद्र की सुसज्जित एवं आकर्षक व्यवस्थाओं ने मतदाताओं का ध्यान आकर्षित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हर मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है, इसलिए सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पोकरण हीरासिंह चारण, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।