उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था की ओर से आगामी 4 नवंबर को अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में भव्य दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए आज मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, उदयपुर में संस्था की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।बैठक में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होकर समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव साझा करेंगे।
दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित होने वाला यह स्नेह मिलन समारोह संगीत, आत्मीयता, आपसी प्रेम और भाईचारे का अनूठा संगम होगा।
कार्यक्रम शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसके पश्चात स्नेह भोज भी होगा।सुरों की मंडली संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि संस्था संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सौहार्द को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
दिवाली स्नेह मिलन समारोह सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर खुशियां साझा करने और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम अपने साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. रीना राठौड़ ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने, नई उम्मीदों का स्वागत करने और खुशियां बांटने का अवसर है।
ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा संस्था का दिवाली स्नेह मिलन समारोह सभी सदस्यों के लिए यादगार अवसर बनेगा।
उन्होंने बताया कि संस्था की आज होने वाली बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
