उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता से राजस्थान आबकारी निरोधक दल सेवा संघ के पदाधिकारियों ने आबकारी मुख्यालय उदयपुर में शिष्टाचार की।
इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने निरोधक दल की लंबित पदोन्नति सहित अन्य मांगों से भी अवगत कराया। आबकारी आयुक्त श्री मेहता ने सहानुभूतिपूर्वक मांगों को सुनते हुए नियमानुसार पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया।
इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत भी मौजूद रहे।आबकारी आयुक्त नमित मेहता का आभार प्रकट करते हुए राजस्थान आबकारी निरोधक दल सेवा संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रताप, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल उदयपुर प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत, आबकारी अधिकारी निरोधक दल विकास चारण ने बुके भेंट किया।
