मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन की सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन

अंतरराष्ट्रीय लघु कलाकार डॉ. चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा ने तैयार की पुस्तिका, शिक्षक दिवस पर हुई परिचर्चा

WAf𝕏TGin✉🖨
शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन की सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन

उदयपुर, श्री मेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह कच्छवाहा ने पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर आधारित सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन किया।

यह पुस्तिका अंतरराष्ट्रीय लघु कलाकार डॉ. चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा तैयार की गई है। इसमें डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लघु कला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दिवस के महत्व और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को लेकर परिचर्चा भी हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुंवर विजय सिंह कच्छवाहा ने डॉ. चित्तौड़ा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लघु कला के माध्यम से डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षकीय योगदान को प्रस्तुत करना शिक्षक दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को देश के महान शिक्षाविदों और उनके विचारों से परिचित कराने में सहायक होंगे।