उदयपुर | अदबी उड़ान संस्थान का 11वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह राजस्थान साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
जिसमें उदयपुर संभागीय आयुक्त श्री खजान सिंह द्वारा विभिन्न साहित्यिक विधाओं में उत्कृष्ट योगदान हेतु चयनित व्यक्तियों को पगड़ी, शाल , ऊपर्णा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अदबी उड़ान के संस्थापक खुर्शीद अहमद शेख ने बताया कि अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान 2026 उदयपुर के प्रो डॉ विमल शर्मा को प्रदान किया गया।
समारोह में अध्यक्षता शब्बीर मुस्तफा ने की व मुकेश माधवानी विशिष्ट अतिथि रहे।
उल्लेखनीय है कि लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित प्रो विमल शर्मा 2001से सक्रिय लेखन करते हुए अब तक 12 सांझा संकलन एवं 100 से अधिक काव्य , गज़ल, आदि प्रकाशित कर चुके है। डॉ शर्मा राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुके है
