मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की तैयारियां तेज

1 दिसंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ तैयारी बैठक आयोजित

मुख्य बिंदु
  • प्रदेश में युवाओं को मानसिक तनाव और स्क्रीन टाइम से दूर कर खेल के मैदानों से जोड़ने के लिए खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
  • मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में इस खेल महाकुंभ का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, शहरी निकाय, जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा।
  • इस संबंध में बुधवार को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, उदयपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगिताओं के सफल संचालन और खिलाड़ियों के पंजीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
  • 16 नवंबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरणजिला खेल अधिकारी डॉ.
  • महेश पालीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग ले सकेंगे।
  • इसके पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 तय की गई है.
WAf𝕏TGin✉🖨
खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की तैयारियां तेज

उदयपुर । प्रदेश में युवाओं को मानसिक तनाव और स्क्रीन टाइम से दूर कर खेल के मैदानों से जोड़ने के लिए खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में इस खेल महाकुंभ का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, शहरी निकाय, जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा।

इस संबंध में बुधवार को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, उदयपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगिताओं के सफल संचालन और खिलाड़ियों के पंजीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।16 नवंबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरणजिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग ले सकेंगे।

इसके पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 तय की गई है. जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और खेल संघों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।तीन चरणों में आयोजित होंगी खेल स्पर्धाएंइस भव्य खेल महोत्सव को कुल तीन चरणों में विभाजित किया गया है।प्रथम चरण: (1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027) इस दौरान वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100, 200, 400, 800 व 3000 मीटर दौड़), रस्साकशी और जिला स्तर पर तीरंदाजी के मुकाबले होंगे।द्वितीय चरण: (1 अप्रैल 2027 से 15 मई 2027) इस चरण में कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और शूटिंग में टीमें अपना दमखम दिखाएंगी।तृतीय चरण: (15 अगस्त 2027 से 30 सितंबर 2027) इसके अंतर्गत खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और पारंपरिक खेल सितोलिया (सतोलिया) के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।पारंपरिक खेल सितोलिया को मिली आधिकारिक एंट्रीउदयपुर के ग्रामीण अंचलों की पुरानी खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से इस बार पारंपरिक खेल सितोलिया को भी आधिकारिक स्पर्धाओं में शामिल किया गया है।

खेलो राजस्थान गेम्स के तहत ग्रामीण क्षेत्र (पंचायत स्तर) पर 26 दिन मुकाबले चलेंगे। ब्लॉक स्तर पर 10 दिन तक मैच आयोजित होंगे।

वहीं शहरी निकायों में 14 दिनों तक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिला एवं राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिताएं 5-5 दिनों की होंगी।

ये सभी मुकाबले जिले के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों तथा क्रीड़ा परिषद के खेल स्टेडियमों में खेले जाएंगे।बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयबैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों स्तर तक दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाएं।

ग्रामीण स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक ऑनलाइन पोर्टल पर अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने और तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय प्रारंभिक) दुर्गेश कुमार मेनारिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के प्रतिनिधि हुकमी चन्द मेनारिया उपस्थित रहे।