मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में हर्षाेल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा हर्षाेल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में हर्षाेल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा हर्षाेल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं स्नेह व्यक्त करते हुए समारोह को यादगार बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के सम्मान एवं अभिनंदन के साथ हुई।

विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न मनमोहक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित सभी शिक्षकों ने खूब सराहा।

विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षकों के प्रति अपने भावों को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शिक्षकों के साथ केक कटिंग कर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों की ओर से स्नेह एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए, जिससे वातावरण भावुक एवं आनंदमय हो गया।

विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए किए गए इस आत्मीय आयोजन की सभी ने सराहना की।कार्यक्रम में संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वया, महावीर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निर्मला पुरोहित, महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्य डॉ. ज्योति बाला कूदाल, कार्यालय अधीक्षक अशोक जैन ग्रामीण एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती नीलम मोदी एवं डॉ. भैरू दास वैष्णव सहित व्याख्याता श्रीमती संगीता पालीवाल, रोशन लाल सालवी, मितेश कुमार शर्मा, श्रीमती तस्लीम अंजुम शेख, दीपक कुमार ननोमा, रोहित राव एवं भेरुलाल मेंहवाल उपस्थित रहे।अंत में सभी ने विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए इस सुंदर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य के आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने का अवसर भी है।

विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए सुखद एवं अविस्मरणीय स्मृति बन गया।