उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में नेशनल हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप जब्त की गई।
तस्करों ने अवैध मदिरा गुजरात ले जाने के लिए ट्रक में गे्रनाइट के स्लेब के बीच में शराब 8 गुप्त चेम्बर बनाकर छुपा रखे थे। मदिरा की जब्त खेप गुजरात ले जा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि आबकारी आयुक्त श्री मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक टीमें अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
शातिर मदिरा तस्करों ने ट्रक में 8 गुप्त चेम्बर बनाकर रखी थी अवैध मदिराआबकारी निरोधक टीम उदयपुर एवं खेरवाड़ा द्वारा प्रहराधिकारी करणी सिंह को मिली मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर गुरूवार रात्रि नेषनल हाईवे खेरवाड़ा पर ग्रेनाइट के स्लेब से लदे टाटा ट्रक को रोककर सघन जांच करने पर पाया की मदिरा तस्करों ने शातिराना तरीके से ग्रेनाइट के स्लेब के बीच 8 गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध मदिरा छुपाकर रखी थी।
इन गुप्त चेम्बर से फोर सेल इन चंडीगढ़ शराब की पार्टी स्पेशल व्हीस्की की 240 बोतल, ब्लू स्टोर्क व्हीस्की के 48 पव्वे, राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की की 48 बोतल, 8 पीएम व्हीस्की के 288 पव्वे एवं किंगफिशर बीयर के 360 केन जब्त किए गए।
मौके से अभियुक्त सुरेष बैरवा निवासी केकड़ी को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरा फरार हो गया।
उक्त कार्रवाई के तहत आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है।ये रहे कार्रवाई में शामिल - आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन प्रभा गौतम, उपायुक्त ईपीएफ उदयपुर जोन प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में आबकारी अधिकारी निरोधक दल उदयपुर विकास चारण, प्रहराधिकारी खेरवाड़ा करणी सिंह, प्रहराधिकारी उदयपुर दौलत सिंह सहित ईपीएफ जाब्ता उदयपुर एवं खेरवाड़ा ने अवैध मदिरा पर संयुक्त कार्रवाई की।
