मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

तैलिक साहू समाज बेदला बैठक की धार्मिक यात्रा सम्पन्न

उदयपुर। श्री तैलिक साहू समाज बेदला बैठक, उदयपुर की ओर से वार्षिक पिकनिक एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन गौतमेश्वर महादेव, मन्दसौर/प्रतापगढ़

WAf𝕏TGin✉🖨
तैलिक साहू समाज बेदला बैठक की धार्मिक यात्रा सम्पन्न

उदयपुर। श्री तैलिक साहू समाज बेदला बैठक, उदयपुर की ओर से वार्षिक पिकनिक एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन गौतमेश्वर महादेव, मन्दसौर/प्रतापगढ़ में दो दिवसीय 14 एवं 15 अगस्त को किया गया। यात्रा में समाज के सदस्यों एवं माता-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों एवं माता-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक सम्पन्नता में बैठक संरक्षक श्री जगदीश नेणावा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। बैठक अध्यक्ष श्री महेश वगेरवाल द्वारा बैठक की आगामी कार्य योजना के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।

आयोजन स्थल पर स्थानीय तैलिक साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा बेदला बैठक के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। तैलिक साहू समाज प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों में संरक्षक श्री दिनेश पंचोली, अध्यक्ष श्री राजेश जी मगरुड़िया सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस धार्मिक यात्रा के माध्यम से समाजबंधुओं में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।