जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव, 2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप (SVEEP) गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
उक्त क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद जैसलमेर यशार्थ शेखर IAS तथा जिला स्वीप समन्वयक श्री प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में शहर स्थित इम्मानुल मिशन स्कूल जैसलमेर के प्रांगण में एक विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित वर्मा I A S विशेष चुनाव अधिकारी नगरीय चुनाव 2026 एवं श्री नरपत सिंह भाटी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय परिवार से फादर वी. ए. सैमयुअल ने की कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ जिसमे विद्यालय परिवार ने शाल व बुके देकर अतिथियों का सम्मान किया तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने वन्दे मातरम गीत व राष्ट्र भक्ति गान का गायन किया , विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने मतदाताओ के लिए मतदान सन्देश का नुकड़ नाटक व कविता के माध्यम से सजीव प्रदर्शन द्वारा किया जिसमे बताया की बिना प्रलोभन लालच जाति धर्म और डर कर नहीं अपितु जागरूक मतदाता के रूप में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता करने जाना है उद्बोधन की इसी कड़ी में विद्यालय की छात्राओं आराध्या व राजश्री ने भारत मेरा देश महान एक मत एक शक्ति एक हिंदुस्तान थीम पर कविता पसठन किया विद्यालय के छात्र कनिष्क भूतरा ने वोट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे लोकतंत्र की ताकत बताया आबादी की बड़ी संख्या युवा कम आयु के लोगों की है इसी कारण से हमारे देशकी युवा शक्ति का महत्व और बढ़ जाता है।
इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग स्कूल में SVEEP के मार्गदर्शन में ELC क्लब का गठन कर विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन से पहले उपस्थिति जनों को मतदान की शपथ दिलाई और बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा कि आप युवा शक्ति देश का भविष्य हो आपका निर्भीक होकर मतदान करना विकसित भारत की अवधारणा को पूरा करेगा आपके लिए मतदान दिवस का मतलब छुट्टी नहीं बल्कि ड्यूटी है आप स्वयं भी मतदान करें तथा बुजुर्गाे की मतदान में सहायता करें साथ ही अपने अभिभावकों और अन्य रिश्तेदारों को मतदान के लिए प्रेरित करें जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की नींव है इसलिए बिना भय पक्षपात व लालच के केवल देश और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य मतदान करें प् स्वीप सदस्य श्री मांगीलाल सोनी ने ऑनलाइन मत जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। स्वीप सदस्य कन्हैया सेवक ने अपनी मधुर आवाज में मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली, पोस्टर का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया तथा मतदान सन्देश मेहंदी से हाथों पर ऊकेरे कार्यक्रम में विद्यालय की बेंड द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ ही संगीत की रंगारंग प्रस्तुति दी विद्यालय के स्काउट केडेट द्वारा पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संचालित की गयी प् कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक जॉबी जोस का विशेष योगदान रहा प् कार्यक्रम का संचालन एलिजाबेथ जॉबी ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रेव. वी. ए. सैमुअल, सह-संस्थापक सोसम्मा सैमुअल, निदेशक जॉबी जोस प्रधानाचार्य अब्राहम सैमुअल,उप-प्रधानाचार्य एलिजाबेथ जॉबी, कार्यक्रम समन्वयकयोगिता बनर्जी एवं कार्यक्रम सह-समन्वयक टीना पुरोहित के साथ ही स्वीप के गोविंद गर्ग , कमाल खान , चंचल बलानी भी उपस्थित रहें।
