मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार

श्रीगंगानगर। वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ.

मुख्य बिंदु
  • वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ.
  • अमित यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
  • बैठक में विभिन्न विभागो द्वारा किए गए पौधारोपण एवं पौधों की जियो टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • यादव ने विभागीय अधिकारियों को अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने विभागवार लक्ष्यों के अनुरूप पौधे लगाएं तथा पौधारोपण के बाद उनकी जियो टैगिंग भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करें।
  • वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण अभियान मां यशोदा के नाम कार्यकम का आयोजन गुरुवार को प्रातः 6.
WAf𝕏TGin🖨
जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में विभिन्न विभागो द्वारा किए गए पौधारोपण एवं पौधों की जियो टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर डॉ. यादव ने विभागीय अधिकारियों को अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने विभागवार लक्ष्यों के अनुरूप पौधे लगाएं तथा पौधारोपण के बाद उनकी जियो टैगिंग भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करें।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण अभियान मां यशोदा के नाम कार्यकम का आयोजन गुरुवार को प्रातः 6.50 एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर विश्वविद्यालय रीको हनुमानगढ़ रोड़ में होगा।

जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

बैठक में उपवन संरक्षक श्री जिग्नेश शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपने विभाग के लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र पौधे प्राप्त कर पौधारोपण कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक जैन, श्री संजीव वर्मा, श्री देवानंद कुमार, श्री विजय कुमार, श्री सुखपाल सिंह, डॉ. मुकेश मेहता, श्री अरविंदर सिंह, डॉ. अरविंद, सुश्री यशिका, श्रीमती मुग्धा, श्रीमती कविता, श्रीमती सरोज सहित अन्य उपस्थित रहे।