श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल, सूरतगढ़ में विद्यार्थियों द्वारा रंगोली गतिविधि आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए आमजन को अपने मताधिकार का निर्भीक एवं अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।