मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

श्रीगंगानगर। नगर परिषद श्रीगंगानगर चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया

WAf𝕏TGin✉🖨
सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

श्रीगंगानगर। नगर परिषद श्रीगंगानगर चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक जैन ने सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को गंभीरता, निष्पक्षता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर सतत निगरानी रखें।बैठक के दौरान सेक्टर अधिकारियों द्वारा पूर्व में किए गए मतदान केंद्रों के भ्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

रिपोर्ट में मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों पर गहनता से चर्चा की गई।प्रशिक्षण में सहायक प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, श्री राजन शर्मा एवं श्री प्रदीप राय, जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता श्री रमेश मदान सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।