मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्रीमाल सेठ अचलगच्छ जैन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

उदयपुर, श्री श्रीमाल सेठ अचलगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक श्री संघ, मोती चौहटा, उदयपुर एवं श्री ऋषभाननं स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के चुनाव 23 अगस्त 2026 को संपन्न हुए। चुनाव के बाद रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिक

WAf𝕏TGin🖨
श्रीमाल सेठ अचलगच्छ जैन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

उदयपुर, श्री श्रीमाल सेठ अचलगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक श्री संघ, मोती चौहटा, उदयपुर एवं श्री ऋषभाननं स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के चुनाव 23 अगस्त 2026 को संपन्न हुए। चुनाव के बाद रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि कुलदीप नाहर एवं कमल प्रकाश बाबेल सहित समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की उपस्थिति रही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ एवं मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने तथा समाजहित में कार्य करने की शपथ ली।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं: अध्यक्ष: सुरेशकुमार, पिता मोहनलाल सेठ उपाध्यक्ष: ललितकुमार, पिता बंशीलाल सेठ मंत्री: सुनील कुमार, पिता सुंदरलाल सेठ कोषाध्यक्ष: सुरेशकुमार, पिता कन्हैयालाल सेठ सहमंत्री: शैलेन्द्र कुमार, पिता सुंदरलाल सेठ संगठन मंत्री: भेरूलाल, पिता मन्नालाल सेठ मंदिर व्यवस्थापक: लोकेश कुमार, पिता शंकरलाल सेठ सदस्यगण: नरेश कुमार, पिता देवीलाल सेठ; राकेश, पिता बसंतीलाल; सुरेशकुमार, पिता बापूलाल सेठ तथा उत्तम कुमार, पिता अंबालाल सेठ।

समारोह के दौरान समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज एवं मंदिर की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।