उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश इकाई में भीलवाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय निमोदिया को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी राजस्थान ओमप्रकाश अग्रवाल की अनुशंसा पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने की।संजय निमोदिया लंबे समय से अग्रवाल समाज के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
वे पूर्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं।
वर्तमान में वे अखिल भारतीय व्यापार एवं उद्योग सुरक्षा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि निमोदिया के व्यापक सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महासभा को मजबूती मिलेगी।
उनके नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला स्तर की टीम के साथ मिलकर महासभा के सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
