श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) एवं मतदान अधिकारी प्रथम (पीओ प्रथम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को महर्षि दयानंद बीएड कॉलेज श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक जैन ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएं।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक समझने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मतदान दल के सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा मतदान दिवस पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान सामग्री, मतदान प्रक्रिया तथा अधिकारियों के दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला कलक्टर सूरतगढ श्री भवानी सिंह, श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, श्री अरविन्द्र सिंह, सहायक प्रशिक्षण प्रभारी श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, श्री राजन शर्मा सहित सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।
