मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित

श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन

WAf𝕏TGin✉🖨
मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित

श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।अग्रवाल आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीगंगानगर में रंगोली एवं रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

विद्यार्थियों ने रचनात्मक रंगोलियों एवं जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया।इसी क्रम में रायसिंहनगर ब्लॉक में उपखंड प्रशासन, शारीरिक शिक्षकों, राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा नगरपालिका प्रशासन की सहभागिता से मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।

मानव श्रृंखला के माध्यम से आमजन को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व का संदेश देते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

नई मंडी घड़साना में भी मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।