मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मेवाड़ की नौ बेटियों ने अन्तर्राष्ट्रीय लैक्रॉस में बढ़ाया भारत का गौरव

राष्ट्र मंदिर में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम की खिलाड़ियों का अभिनन्दन

मुख्य बिंदु
  • मलेशिया में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय लैक्रॉस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीतने वाली मेवाड़ के जनजातीय अंचल की नौ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सोमवार को राष्ट्र मंदिर; नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर में भव्य अभिनन्दन किया गया।
  • भारतीय महिला टीम ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया था।
  • सम्मानित खिलाड़ियों में भारतीय टीम की कप्तान डाली गमेती, सुनीता मीणा, यशिष्ठा बत्रा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, विशाखा मेघवाल, यशोदा गमेती, रोशनी बोस एवं जानवी राठौड़ शामिल रहीं।
  • जनजातीय अंचल से निकलकर राष्ट्रीय टीम तक पहुँची इन बेटियों की उपलब्धि को समारोह में मेवाड़ और राजस्थान के लिए गौरव का विषय बताया गया।
WAf𝕏TGin🖨
मेवाड़ की नौ बेटियों ने अन्तर्राष्ट्रीय लैक्रॉस में बढ़ाया भारत का गौरव

उदयपुर। मलेशिया में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय लैक्रॉस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीतने वाली मेवाड़ के जनजातीय अंचल की नौ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सोमवार को राष्ट्र मंदिर; नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर में भव्य अभिनन्दन किया गया। भारतीय महिला टीम ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया था।

सम्मानित खिलाड़ियों में भारतीय टीम की कप्तान डाली गमेती, सुनीता मीणा, यशिष्ठा बत्रा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, विशाखा मेघवाल, यशोदा गमेती, रोशनी बोस एवं जानवी राठौड़ शामिल रहीं। जनजातीय अंचल से निकलकर राष्ट्रीय टीम तक पहुँची इन बेटियों की उपलब्धि को समारोह में मेवाड़ और राजस्थान के लिए गौरव का विषय बताया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी; आयुक्त, जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार, श्री देवीलाल गर्ग; प्रधान-आर्य समाज, सज्जननगर तथा श्री भँँवर लाल आर्य; संरक्षक- आर्य समाज, हिरणमगरी, उदयपुर रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी महानगर की सीमा में बंधी नहीं होती। यदि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र की बेटियों को उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

समारोह में खिलाड़ियों के संघर्ष, प्रशिक्षण और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ”मेवाड़ की मिट्टी से भारत का गौरव“ की भावना के साथ खिलाड़ियों का अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास, उदयपुर की ओर से किया गया। राष्ट्र मन्दिर, नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित इस समारोह में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सम्मान में तालियों से अभिनन्दन किया।

आयोजन की अध्यक्षता न्यासी श्रीमती शारदा गुप्ता ने की। श्री रविन्द्र राठौड़ द्वारा राष्ट्र्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। संयोजन न्यास के अध्यक्ष श्री अषोक आर्य ने किया और उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया।

श्री नीरज बत्रा प्रषिक्षक ने मेवाड़ अंचल के बेटे-बेटियों को प्रेरणा देकर प्रषिक्षित किया। उन्होंने ज्।क् आयुक्त को इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की सुविधाएँँ उपलब्ध कराने का श्रेय दिया।

कार्यक्रम में न्यास मंत्री श्री भवानीदास आर्य, संयुक्त मेत्री डॉ. अमुतलाल तापड़िया, श्री विनोद राठौड़, श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्रीमती सरला गुप्ता, श्री सत्यप्रकाष षर्मा, न्यास के व्यवस्थापक श्री भँँवर लाल गर्ग, पुरोहित श्री नवनीत आर्य, श्री दीव्येष सुथार, श्रीमती दुर्गा एवं एनएमसीसी के युवा तथा माँँ शारदा आर्य समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।