मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर विधायक एवं जिला कलेक्टर ने नगर विकास न्यास के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जैसलमेर में 32 लाख से बना लोक कला चौराहा, सिविल एयरपोर्ट जैसलमेर से सम सडक वाया जियाई तक 16 करोड 42 लाख लागत की सडक निर्माण का हुआ लोकार्पण, रामगढ सडक से सम सउक तक 676 लाख की लागत के सडक निर्माण का लोकार्पण,16 लाख लागत के एयरपोर्ट चौराहा- गोडावन शिल्पकृतिका का लोकार्पण

WAf𝕏TGin🖨
जैसलमेर विधायक एवं जिला कलेक्टर ने नगर विकास न्यास के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जैसलमेर। जैसलमेर शहर को सुंदर बनाने एवं स्थानीय लोक संस्कृति को बढावा देने के लिए नगर विकास न्यास द्वारा विकास कार्य करवाए गए।

शुक्रवार को जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने 16 करोड 42 लाख रूप्ये की लागत से नवनिर्मित सिविल एयरपोर्ट जैसलमेर से सम सडक वाया जियाई तक के सडक निर्माण कार्य, 676 लाख की लागत से रामगढ सडक से सम सडक तक निर्माण कार्य, 32 लाख रूप्ये की लागत से पंचायत समिति सम के पास बने इस नये लोक कला चौराहा तथा 16 लाख रूप्ये की लागत से एयरपोर्ट चौराहा एवं गोडावन शिल्पकृतिका का लोकार्पण कर नगरवासियों को समर्पित किया।

जैसलमेर विधायक भाटी ने नगर विकास न्यास द्वारा करवाए गए सडक निर्माण कार्यों के साथ ही यह लोक कला से ओतप्रोत चौराहों के निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर में विकास के नये आयाम स्थापित हुए है।

वही लोक कला संस्कृति से ये सुंदर चौराहे जैसलमेर आने वाले सैलानीयों को यहां की सांस्कृतिक विरासत का संदेश देगे।

उन्होनें यूआईटी द्वारा विकसित किये गए इस लोक चौराहा की सरहाना की एवं कहा कि लोक संस्कृति के रूप में विख्यात जैसलमेर को एक नई पहचान देगा साथ ही यहां आने वाले देशी-विदेशी सैलानीयों को ओर अधिक आकर्षित करेगा।

जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि जैसलमेर आने वाले सैलानियों को ओर अधिक खुबसुरत नजर आये इसके लिए लोक कला चौराहा अपने आप में एक अनूढा प्रयास है। उन्होनें कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों और मुख्य चौराहों को इसी तरह आकर्षण बनाया जाए जिससे पर्यटन को बढावा मिले एवं स्वर्ण नगरी विकास की ओर अग्रसित नजर आये।

नगर विकास न्यास के सचिव सुखराम पिण्डेल ने बताया कि इस नवनिर्मित लोक कला चौराहे का निर्माण 32 लाख रूप्ये की लागत से करवाया गया है, वही एयरपोर्ट चौराहा का निर्माण 16 लाख रूप्ये की लागत से तथा 16 करोड 42 लाख रूप्ये की लागत से नवनिर्मित सिविल एयरपोर्ट जैसलमेर से सम सडक वाया जियाई तक के सडक निर्माण कार्य, 676 लाख की लागत से रामगढ सडक से सम सडक तक निर्माण कार्य करवाया गया है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर कंवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र व्यास, मनोहर सिंह कूण्डा सहित गणान्य नागरिक उपस्थित थे।