मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शक्ति नगर में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य ध्वजारोहण

व्यापारियों एवं संस्था सदस्यों ने उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया आजादी का पर्व

WAf𝕏TGin✉🖨
शक्ति नगर में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य ध्वजारोहण

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शक्ति नगर व्यापार मंडल के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, उदयपुर की ओर से सामूहिक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में व्यापारियों, संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।शक्ति नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।महासचिव जितेंद्र कालरा ने कहा कि व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं को मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।संगठन के राज्य महामंत्री लोकेश पंचोली एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चूंडावत ने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर सकारात्मक प्रयास करने होंगे।

आपसी भाईचारा, सहयोग और सद्भाव ही राष्ट्र की शक्ति है।जिला महासचिव राकेश सिंह पंवार ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता पर जोर देते हुए कहा कि देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में युवा पदाधिकारी निखिल नैणावा, दिनेश मोनारिया, गोवर्धन मोची, कालराजी, कमल नैणावा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।समारोह के समापन पर शक्ति नगर व्यापार मंडल की ओर से उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, एकता और सामाजिक सद्भाव का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।