मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महिलाओं ने किए गणगौर पर सोलह श्रृंगार

मातुश्री महिला क्लब ने आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में गणगौर उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।

WAf𝕏TGin✉🖨
महिलाओं ने किए गणगौर पर सोलह श्रृंगार

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब ने आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में गणगौर उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
आशा कोठारी ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन की कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर गणगौर व ईसरजी बनीं। सभी महिलाओं ने मिलकर गाणगौर पर नृत्य व गीत गाती हुई सेवरा ले कर आयी।
आभा झंवर ने गणगौर पर हाउजी खेलायी व जीतने वाली महिलाओं से गणगौर पर दोहे बुलवायें। इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका जनक बांगड़, सुनिता शर्मा,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।