मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दिव्यांग दम्पति व बच्चे की मदद

नारायण सेवा संस्थान ने दिव्यांग धर्माराम(13) और रमेश मीणा(28) को उनकी विपरीत परिस्थितियों में तात्कालिक मदद पहुँचाई है। एक सप्ताह पहले कानोड़ तहसील

WAf𝕏TGin✉🖨
दिव्यांग दम्पति व बच्चे की मदद

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान ने दिव्यांग धर्माराम(13) और रमेश मीणा(28) को उनकी विपरीत परिस्थितियों में तात्कालिक मदद पहुँचाई है।

एक सप्ताह पहले कानोड़ तहसील के तालाब फलां निवासी रमेश पुत्र वाला मीणा का घर आग लगने से स्वाह हो गया था। संस्थान ने अनाज, वस्त्र, कम्बल मसाले आदि देकर उसकी मदद की।रमेश और उसकी पत्नी लोगरी दोनों ही जन्मजात दिव्यांग है।

चार बच्चों के साथ गृहस्थी को चलाना, पहले से ही इसके लिए भारी था और अब घर के जल जाने से उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं मंगलवार को पीआरओ विपुल शर्मा को फुटपाथ पर मिले धर्मा पुत्र कंवरलाल को व्हीलचेयर, कपड़े, बिस्किट एवं राशन देने के साथ उसका सीपी टेस्ट करवाया।

इस बालक की दो वर्ष पूर्व बीमारी के दौरान आवाज और आंखों की रोशनी चली गई थी।अब इसके पांव भी नाकाम हो गए है। डॉक्टर्स टीम आवश्यक चिकित्सा के लिए प्रयासरत है।

संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि विषमता में परेशान दिव्यांगों एवं दुखियों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने के लिए संस्थान तत्पर है। विष्णु शर्मा हितैषी,भगवान प्रसाद गौड़, दिलीप सिंह, फतेहलाल मौजूद रहे।