मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नई पंचायत आला की ढाणी की पहली टीम बनी — सरपंच मंगनी बाई, उपसरपंच दिनेश रेबारी सहित सभी वार्डपंचों ने ग्रहण किया पदभार

पंचायत समिति कुराबड़ क्षेत्र की नवनिर्मित ग्राम पंचायत आला की ढाणी के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। नई पंचायत की पहली सरपंच-उपसरपंच की टीम बन गई है।

WAf𝕏TGin✉🖨
नई पंचायत आला की ढाणी की पहली टीम बनी — सरपंच मंगनी बाई, उपसरपंच दिनेश रेबारी सहित सभी वार्डपंचों ने ग्रहण किया पदभार
1 / 2

पंचायत समिति कुराबड़ क्षेत्र की नवनिर्मित ग्राम पंचायत आला की ढाणी के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। नई पंचायत की पहली सरपंच-उपसरपंच की टीम बन गई है।

पंचायती राज चुनाव 2026 के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।समारोह में नई पंचायत की पहली सरपंच मंगनी बाई सुरेश गमेती व पहले उपसरपंच दिनेश रेबारी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

इसके साथ ही नई पंचायत के पहले वार्डपंच नीमा बाई रेबारी, किशन रेबारी, पुष्कर भील, हंसराज भील, प्रताबी बाई भील, मोहनी बाई भील ने भी पदभार ग्रहण किया।नई पंचायत की पहली टीम बनने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा।

ग्रामवासियों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मावली विधानसभा भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल जी, पूर्व उपसरपंच देबारी चंदन सिंह जी देवड़ा, समाजसेवी नंदलाल जी वेद, देबारी मंडल अध्यक्ष नवलराम डांगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित उपसरपंच दिनेश रेबारी ने कहा कि नई पंचायत की पहली टीम होने के नाते हम पर बड़ी जिम्मेदारी है।

चुनाव के दौरान ग्रामवासियों से जो वादे किए थे, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। गांव की सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था में सुधार, स्वच्छता, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत का हर काम पारदर्शिता के साथ और सबको साथ लेकर किया जाएगा।नई पंचायत की पहली सरपंच मंगनी बाई ने भी सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना ही हमारी टीम का संकल्प है।