मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दीपावली पर मायड़ ऐप का राजस्थानवासियों को खास तोहफा, सुपरहिट फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ अब बिल्कुल मुफ्त

उदयपुर। दीपावली के पावन पर्व पर मायड़ ऐप ने राजस्थानवासियों को मनोरंजन का विशेष उपहार दिया है। दर्शकों के बीच लोकप्रिय राजस्थानी सुपरहिट फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ अब मायड़ ऐप पर बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध होगी।

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। दीपावली के पावन पर्व पर मायड़ ऐप ने राजस्थानवासियों को मनोरंजन का विशेष उपहार दिया है।

दर्शकों के बीच लोकप्रिय राजस्थानी सुपरहिट फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ अब मायड़ ऐप पर बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध होगी।

इस पहल के माध्यम से दर्शक घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थानी सिनेमा का आनंद उठा सकेंगे।फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ को हजारों दर्शकों का प्यार और सराहना मिल चुकी है।

फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की अहमियत, माता-पिता का सम्मान, बच्चों में संस्कार और बुजुर्गों के प्रति आदर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म की कहानी मनोरंजन के साथ परिवार को जोड़ने और जीवन में संस्कारों का महत्व समझाने का संदेश देती है।मायड़ ऐप की इस पहल का उद्देश्य राजस्थानी भाषा, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को घर-घर तक पहुंचाना है।

दीपावली जैसे पारिवारिक त्योहार पर फिल्म को निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय दर्शकों को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।फिल्म के निर्देशक डीपी सिंह बासनी ने कहा कि हजारों दर्शकों से मिले प्यार और सराहना ने उन्हें काफी उत्साहित किया है।

उनका प्रयास राजस्थानी भाषा और अपनी संस्कृति के लिए किए जा रहे कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से फिल्म को दीपावली पर निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि हर परिवार एक साथ बैठकर फिल्म देख सके।

उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों को श्री सांवरिया सेठ की कृपा और आशीर्वाद का भावनात्मक संदेश भी मिलेगा। राजस्थानी फिल्म ‘सांवरिया सेठ’ देखने के लिए दर्शक मायड़ ऐप को गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल ऐप स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।