मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के पलाश फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा १२वीं के छात्र पलाश बारबर का भारतीय फुटबॉल टीम (अण्डर-१८) में चयन किया गया है। फुटबॉल प्रशिक्षक नितिन प्रताप सिंह

WAf𝕏TGin✉🖨
दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के पलाश फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा १२वीं के छात्र पलाश बारबर का भारतीय फुटबॉल टीम (अण्डर-१८) में चयन किया गया है। फुटबॉल प्रशिक्षक नितिन प्रताप सिंह ने बताया कि पलाश उदयपुर जिले के  पहले फुटबॉल खिलाडी है जो स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया फुटबॉल टीम में चयनित हुए है। अब पलाश भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व इण्डोनेशिया में करेंगे

यह प्रतियोगिता इंडोनेशिया के बालीकपपन शहर में दिनांक १५.११.१९ से २५.११.१९ तक आयोजित हो रही है। जिसमें भारत के अलावा इण्डोनेशिया , यूएई, ईरान, कतर, थाईलेण्ड, साउथ कोरिया सहित कुल १६ देशों की टीमें भी भाग ले रही है। पलाश अण्डर-१८ में भारतीय टीम में चयनित होने वाले डीपीएस के तथा राजस्थान के प्रथम फुटबॉल खिलाडी है।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन श्री गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि पलाश केवल अपने स्कूल का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य एवं देश को गौरवान्वित कर रहा है।, प्राचार्य श्री संजय नरवरीया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई ने पलाश उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए भारतीय टीम की विजय होने की कामना की।