मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नाकाबंदी, दबिश - अवैध मदिरा जब्त

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 7 नवम्बर 2026 तक विशेष निरोधात्मक

WAf𝕏TGin✉🖨
नाकाबंदी, दबिश - अवैध मदिरा जब्त

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 7 नवम्बर 2026 तक विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

आबकारी दलों की कार्रवाई बारां जिले के उपखंड छबड़ा के ग्राम लक्ष्मीपुरा मंे आबकारी टीम ने 7 हजार लीअर वाॅश सहित हथकड़ मदिरा निर्माण की 10 भट्टियां नष्ट करते हुए 59 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की।

चित्तौड़गढ़ जिले में आबकारी टीम ने 3 हजार लीटर वाॅश सहित 2 मदिरा भट्टियां नष्ट की। बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में दबिश देकर बीयर केन 5 पेटी फोर सेल इन मध्यप्रदेष जब्त की गई साथ ही 12 बोतल हथकड़ मदिरा भी जब्त की।

भरतपुर के डीग मंे नाकाबंदी कर बीयर की 5 पेटी जब्त कर अभियोग दर्ज किया। श्रीगंगानगर के करणपुर में 200 लीटर वाॅश, गंगानगर शहर में 150 लीटर वाॅश नष्ट किया।

रायसिंहनगर में 51 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई। बूंदी शहर की कंजर बस्ती रामनगर में आबकारी दल की दबिश कार्रवाई में 250 लीटर वाॅश नष्ट कर 5 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई।

झालावाड़ आबकारी थाना के तहत 40 लीटर वाॅश नष्ट कर 52 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। टोंक के मालपुरा में देशी मदिरा के 288 पव्वे, निवाई में देशी मदिरा के 30 पव्वे एवं टोंक में 5 बोतल हथकड़ मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किए।

इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है।

समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।