मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में दीपावली की रही धूम, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से बुधवार को महावीर कॉलेज परिसर में दीपावली उत्सव हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। दीपों

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से बुधवार को महावीर कॉलेज परिसर में दीपावली उत्सव हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में दीपावली की रही धूम, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से बुधवार को महावीर कॉलेज परिसर में दीपावली उत्सव हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।

दीपों की जगमगाहट, आकर्षक सजावट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे महाविद्यालय परिसर को दीपावली के उल्लास से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वया ने की।

समारोह में महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. ज्योतिबाला कूदाल, महावीर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला पुरोहित, कार्यालय अध्यक्ष अशोक जैन, सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम प्रभारी नीलम मोदी सहित संस्थान के व्याख्याता, कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।समारोह का शुभारंभ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात विधिवत आरती कर सभी ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।दीपावली उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।

पारंपरिक आतिशबाजी के साथ विद्यार्थियों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं।

वहीं मनोरंजन और आपसी सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रोचक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रंग-बिरंगी सजावट और दीपों की रोशनी से सजा महाविद्यालय परिसर उत्सव के आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।संस्थान प्रबंधन ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. भैरूदास वैष्णव ने किया।