मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ओलम्पियाड के ‘स्कूल टॉपर ट्राॅफी‘ एवं ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस‘ का पुस्कार वितरण समारोह

शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्रा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै.

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्रा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी.
  • स्कूल में साइंस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित २०१८ - १९ के प्रतियोगी विजेताओं को ’स्कूल टॉपर्स ट्राफी’ एवं ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस‘ से सम्मानित किया गया।
  • इसमें नेशनल साईबर ओलंपियाड में कक्षा - १२ के दीपक मसर एवं विश्वराज सिंह सिसोदिया, इन्टरनेशनल मेथेमेटिक्स ओलम्पियाड में कक्षा - ८ के हेमन्त व्यास, नेशनल साइंस ओलंपियाड में कक्षा - २ की मुस्कान परमार व इन्टरनेशनल इंगलिश ओलम्पियाड में कक्षा - २ के आरोही मोटावत को स्कूल टॉपर्स ट्राॅफी से सम्मानित किया गया।
  • इसी कडी में अलग - अलग विषयों में ’गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेन्स‘ पदक छात्रा छाात्रााओं को दिये गए।
  • इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड एंव उप प्राचार्या-डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
ओलम्पियाड के ‘स्कूल टॉपर ट्राॅफी‘ एवं ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस‘ का पुस्कार वितरण समारोह

उदयपुर | शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्रा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में साइंस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित २०१८ - १९ के प्रतियोगी विजेताओं को ’स्कूल टॉपर्स ट्राफी’ एवं ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस‘ से सम्मानित किया गया।   

इसमें नेशनल साईबर ओलंपियाड में कक्षा - १२ के दीपक मसर एवं विश्वराज सिंह सिसोदिया, इन्टरनेशनल मेथेमेटिक्स ओलम्पियाड में कक्षा - ८ के हेमन्त व्यास, नेशनल साइंस ओलंपियाड में कक्षा - २ की मुस्कान परमार व इन्टरनेशनल इंगलिश ओलम्पियाड में कक्षा - २ के आरोही मोटावत को स्कूल टॉपर्स ट्राॅफी से सम्मानित किया गया।

इसी कडी में अलग - अलग विषयों में ’गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेन्स‘ पदक छात्रा छाात्रााओं को दिये गए।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा, प्राचार्या -  श्रीमती पूनम राठौड एंव उप प्राचार्या-डॉ. धीरा सामर ने विजेताओं को बधाई दी एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रशासक सुनील बाबेल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरित होने का संदेश दिया।