मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई के जिंगल टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी राइज की गूंज के साथ बीसीआई कनेक्ट 3.0 का अशोका ग्रीन में भव्य आयोजन

बिजनेस नेटवर्किंग के साथ जिंगल लॉन्च, तंबोला और अंताक्षरी ने बांधा समां, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक रहा सहयोगी

WAf𝕏TGin🖨
बीसीआई के जिंगल टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी राइज की गूंज के साथ बीसीआई कनेक्ट 3.0 का अशोका ग्रीन में भव्य आयोजन

उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से बीसीआई कनेक्ट 3.0 का आयोजन शनिवार को अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में किया गया।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य शामिल हुए। बिजनेस नेटवर्किंग के साथ संगीत, मनोरंजन, तंबोला, अंताक्षरी, बिजनेस प्रेजेंटेशन और इंट्रोडक्शन राउंड कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

आयोजन का मैनेजमेंट बीसीआई अल्फा की ओर से किया गया।कार्यक्रम में बीसीआई पिनेकल के प्रेसीडेंट सीए अंशुल मोगरा, बीसीआई एजुकेशन की प्रेसीडेंट अलका शर्मा, बीसीआई टूरिज्म की प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, बीसीआई उत्सव के प्रेसीडेंट संजीव पटवा और बीसीआई अल्फा के प्रेसीडेंट पुष्कर पुरोहित अपने चैप्टर सदस्यों के साथ शामिल हुए।बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल... "टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी राइज"बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में बीसीआई के नए जिंगल की लॉन्चिंग विशेष आकर्षण रही।

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित ने बीसीआई जिंगल लॉन्च किया।

जिंगल के माध्यम से बीसीआई की सोच, आपसी जुड़ाव और साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।उन्होंने बताया जिंगल की शुरुआत “बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल... "टुगेदर वी ग्रो... टुगेदर वी राइज” से होती है।

इसके बाद जिंगल में सपनों, मेहनत, पहचान और साथ मिलकर आगे बढ़ने की भावना को इन पंक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। सपनों को मिलती नई उड़ान, जीत ही है पहचान।

मेहनत को मिलता यहां सम्मान, मिलकर बनाएं नया कारवां। इसके बाद जिंगल का मुख्य हिस्सा है।

बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल! टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी राइज!

बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल! टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी राइज!”बिजनेस कनेक्शन के साथ आपसी जुड़ाव का मंचबीसीआई अल्फा के प्रेसीडेंट पुष्कर पुरोहित ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 3.0 का उद्देश्य सदस्यों को बिजनेस नेटवर्किंग के साथ एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जुड़ने का अवसर देना है।

बीसीआई के ऐसे आयोजनों में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायी अपने अनुभव, विचार और व्यावसायिक अवसर साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि बीसीआई कनेक्ट 3.0 में बिजनेस नेटवर्किंग के साथ जिंगल लॉन्च, तंबोला, अंताक्षरी और मनोरंजन की गतिविधियों ने कार्यक्रम को खास बनाया।

आयोजन के दौरान सदस्यों के लिए हाई टी और डिनर की भी व्यवस्था रही।विशाल गुप्ता ने दिया बिजनेस प्रेजेंटेशनआईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर विशाल गुप्ता ने कार्यक्रम में बिजनेस प्रेजेंटेशन दिया।

उन्होंने बैंक की विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं और बिजनेस बैंकिंग से जुड़ी सेवाओं की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बिजनेस कम्युनिटी के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलता है।

व्यवसायियों की जरूरतों को समझने और बैंकिंग से जुड़े उपयोगी समाधान साझा करने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।तंबोला में सदस्यों ने लिया उत्साह से हिस्साकार्यक्रम में पुरोहित कैफे की ओर से तंबोला का आयोजन किया गया।

बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर ने तंबोला खिलाया।

विभिन्न राउंड में सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।तंबोला के प्रथम विजेता हीना पथिक, द्वितीय विजेता अनिल वैष्णव रहे, जबकि तृतीय स्थान पर कुलदीप सोनी, संजीव पटवा और कन्हैया लक्षकार के बीच टाई रहा।फोर कॉर्नर में नागेंद्र जी विजेता रहे।

टॉप लाइन में प्रहलाद सिंह राव, मिडिल लाइन में बृजेश चौहान और बॉटम लाइन में दीपांक भटनागर विजेता रहे।अर्ली फाइव के पहले टाई में हीना पथिक और वैभव सोनी विजेता रहे।

दूसरे टाई में लोकेश जोशी और धवल त्रिपाठी विजेता रहे, जबकि तीसरे टाई में रीना गोस्वामी और प्रेमलता कुमावत विजेता रहीं।अंताक्षरी में सदस्यों ने जमाया रंगकार्यक्रम में अंताक्षरी का आयोजन भी किया गया, जिसे अरुण चौबीसा ने खिलाया।

अंताक्षरी के दौरान सदस्यों ने गीतों के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। अंताक्षरी के दौरान तीन टीमें बनाई गई।

जिसमें बीसीआई दीवाने, बीसीआई मस्ताने और बीसीआई परवाने थी। जिसमें बीसीआई परवानें विजेता रहीं।

इस टीम में देवेंद्र सिंह करीर, जीवन सिंह सोलंकी, ऐकार्थ पुरोहित, सीपी शर्मा, अभिनव अग्रवाल, रीना गोस्वामी और चेतना शामिल थे।बिजनेस प्रेजेंटेशन, एजुकेशन सेशन और इंट्रोडक्शन राउंडबीसीआई कनेक्ट 3.0 में बिजनेस प्रेजेंटेशन, एजुकेशन सेशन और इंट्रोडक्शन राउंड भी आयोजित किए गए।

बिजनेस प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यों ने अपने व्यवसाय और सेवाओं के बारे में अन्य सदस्यों को जानकारी दी। एजुकेशन सेशन में उपयोगी विषयों पर जानकारी साझा की गई।

वहीं इंट्रोडक्शन राउंड के माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय किया और नए बिजनेस कनेक्शन बनाने का अवसर प्राप्त किया।कार्यक्रम की एंकरिंग हीना पथिक ने की।

उन्होंने विभिन्न गतिविधियों को सहज और मनोरंजक अंदाज में संचालित किया।अल्फा मैनेजमेंट टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारीबीसीआई अल्फा के प्रेसीडेंट पुष्कर पुरोहित ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 3.0 को सफल बनाने में अल्फा मैनेजमेंट टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीम में चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर और विप्लव कुमार जैन, सेक्रेटरी पीयूष कोठारी, जनरल सेक्रेटरी जीवन सिंह सोलंकी, जॉइंट सेक्रेटरी सीपी शर्मा, वाइस प्रेसीडेंट ऐकार्थ पुरोहित, ट्रेजरर रीना गोस्वामी, जॉइंट ट्रेजरर लोकेश जोशी, अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर अरुण चौबीसा और स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अंकित सिसोदिया शामिल रहे।

टीम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सदस्यों के स्वागत, विभिन्न गतिविधियों के संचालन और पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारियां संभालीं।