मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महर्षि दधीचि जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया

उदयपुर। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान, सेक्टर-4, हिरणमगरी के तत्वावधान में 18 एवं 19 सितम्बर को दो दिवसीय महर्षि दधीचि जन्मोत्सव का आयोजन

WAf𝕏TGin🖨
महर्षि दधीचि जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया

उदयपुर। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान, सेक्टर-4, हिरणमगरी के तत्वावधान में 18 एवं 19 सितम्बर को दो दिवसीय महर्षि दधीचि जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।

प्रथम दिन सुंदरकांड पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्नेह भोज हुआ। शनिवार को मुख्य समारोह में पूजा-अर्चना, वरिष्ठजनों का सम्मान एवं प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि Hzl के पूर्व सीईओ श्री अखिलेश जोशी रहे।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के.सी. व्यास, सेवानिवृत्त वरिष्ठ सर्जन, श्री उमेश दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष अ.भा. दाधीच ब्राह्मण महासभा, श्री लोकेश जोशी, आरएएस, प्रवर्तन अधिकारी राजसमंद एवं श्री एम.पी. शर्मा, पूर्व निदेशक रूचि ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री अखिलेश जोशी ने महर्षि दधीचि के त्याग, तपस्या एवं परोपकार के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि का जीवन मानव कल्याण एवं समाज सेवा के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. दीपक व्यास ने किया। संस्थान अध्यक्ष सुधीर जोशी ने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत किया तथा सचिव संदीप दाधीच ने आयोजन की जानकारी दी।

समारोह में कार्यकारिणी से युवा अध्यक्ष पंकज ओझा, केदार दाधीच कैलाश शर्मा वरिष्ठ सदस्य मनोहर शंकर दाधीच गजेंद्र राय मिश्रा जगदीश आचर्य सीता राम , सांस्कृतिक मंत्री नीतू आचार्य,नलिनी भट्ट महिला अध्यक्ष डॉ. नीतू व्यास प्रदेश महा सचिव राध्ये श्याम दाधीच हेमंत दाधीच सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठजनों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

अंत में संस्थान पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।