मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

माईनिंग पर एक दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला आज यूसीसीआई में

उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा सी. एस. आई. आर.

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा सी.
  • आई, खान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, फैडरेशन ऑफ माईनिंग एसोसिएशन ऑफ राजस्थान तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, दिनांक १४ जून २०१९ को प्रातः ९ बजे से सायं ६ बजे तक माईनिंग विषय पर एक दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन रखा गया है।
  • अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिंघवी ने बताया कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त सचिव श्री रवि एस.
  • प्रसाद कार्यशाला में मुख्य अतिथि रहेंगे।
  • आई के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ.
  • राकेश कुमार, भू-विज्ञान विभाग, उदयपुर के निर्देशक श्री जे.
WAf𝕏TGin✉🖨
माईनिंग पर एक दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला आज यूसीसीआई में

उदयपुर । उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा सी.एस.आई.आर. - एन.ई.ई.आर.आई, खान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, फैडरेशन ऑफ माईनिंग एसोसिएशन ऑफ राजस्थान तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, दिनांक १४ जून २०१९ को प्रातः ९ बजे से सायं ६ बजे तक माईनिंग विषय पर एक दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन रखा गया है।

अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिंघवी ने बताया कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त सचिव श्री रवि एस. प्रसाद कार्यशाला में मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यशाला में एन.ई.ई.आर.आई के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एस.के. गोयल, निर्देशक डॉ. राकेश कुमार, भू-विज्ञान विभाग, उदयपुर के निर्देशक श्री जे.के. उपाध्याय एवं अतिरिक्त महानिदेशक श्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. बी.आर. पंवार, एफ.एम.ए.आर. के महासचिव श्री अक्षयदीप माथुर भाग ले रहे हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हेमन्त जैन ने बताया कि माईनिंग व्यवसाय से जुडे उद्यमियों एवं व्यवसायियों के लाभार्थ इस कार्यशाला का आयोजन निःशुल्क रखा गया है।

उपाध्यक्ष श्री मनीष गलूण्डिया ने खनन व्यवसाय से जुडे सभी उद्यमियों एवं व्यवसायियों से इस कार्यशाला में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।