मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

यूसीसीआई सदस्यों ने किया पायरोटेक टेक्नोलॉजीज का औद्योगिक भ्रमण

आओ फैक्ट्री देखें’ अभियान के तहत 30 से अधिक सदस्यों ने जाना आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव

WAf𝕏TGin✉🖨
यूसीसीआई सदस्यों ने किया पायरोटेक टेक्नोलॉजीज का औद्योगिक भ्रमण

उदयपुर । उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की मैम्बरशिप एंगेजमेन्ट सब-कमेटी द्वारा उद्योग जगत के सदस्यों को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रियाओं एवं श्रेष्ठ औद्योगिक प्रथाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘आओ फैक्ट्री देखें’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस श्रंृखला के अंतर्गत यूसीसीआई के 30 से अधिक उद्यमी सदस्यों ने पायरोटेक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया।उद्यमी सदस्यों का पायरोटेक टेक्नोलॉजीज के प्रबन्ध निदेशक श्री सी.पी. तलेसरा एवं निदेशक श्री अंकित तलेसरा ने यूसीसीआई सदस्यों का स्वागत किया।

उन्होंने कंपनी की स्थापना, विकास यात्रा, संचालन व्यवस्था, उत्पादों, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा गुणवत्ता मानकों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।औद्योगिक भ्रमण के दौरान सदस्यों ने पायरोटेक टेक्नोलॉजीज के फैक्ट्री परिसर का दौरा किया तथा विभिन्न निर्माण प्रक्रियाओं, अनुसंधान एवं विकास (रिसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट), गुणवत्ता नियंत्रण एवं परीक्षण व्यवस्था, उत्पादन प्रणाली तथा डिस्पैच प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

सदस्यों ने अलग-अलग कार्यस्थलों पर अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली को भी समझा।इस अवसर पर यूसीसीआई के अध्यक्ष श्री संदीप बापना, मानद महासचिव श्री आशीष छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य श्री पनिल पोखरना, श्री आर.के. हेड़ा, श्री हेमन्त जैन, श्री शालीन हरलालका, डॉ. अंशु कोठारी, श्री गिरीश माहेश्वरी, श्री मुदित ओस्तवाल सहित अनेक उद्यमी सदस्यगण उपस्थित रहे।सदस्यों ने पायरोटेक टेक्नोलॉजीज में अपनाई जा रही श्रेष्ठ औद्योगिक प्रथाओं, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता, व्यवस्थित उत्पादन प्रणाली एवं कार्य संस्कृति की सराहना की।मैम्बरशिप एंगेजमेन्ट सब-कमेटी के चेयरमैन श्री हितेष पटेल ने इस औद्योगिक भ्रमण के आयोजन के लिए श्री सी.पी. टेलसरा, श्री अंकित टेलसरा एवं पायरोटेक टेक्नोलॉजीज की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।