मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एशिया पैसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर ऑस्ट्रेलिया हेतु लेक्रोज राष्ट्रीय शिविर चरम पर, आगरा में खिलाड़ी बहा रहे पसीना

उदयपुर। सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आगामी 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक महिला एवं पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर्स लेक्रोज

WAf𝕏TGin✉🖨
एशिया पैसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर ऑस्ट्रेलिया हेतु लेक्रोज राष्ट्रीय शिविर चरम पर, आगरा में खिलाड़ी बहा रहे पसीना

उदयपुर। सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आगामी 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक महिला एवं पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर्स लेक्रोज प्रतियोगिता को लेकर भारतीय लेक्रोज टीम का हाई परफार्मेंस प्रशिक्षण शिविर आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ मैदान पर कड़ी मेहनत कर रही है।लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस हाई परफार्मेंस कैंप में शिविर निदेशक सौरभ वेताल तथा लोकल मैनेजर एवं संस्था प्रधान सत्यकी बनर्जी की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर में देशभर से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों से चयनित खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिनका वित्त पोषक राजस्थान माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड है।भारतीय दल में 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की व्यक्तिगत क्षमताओं के साथ-साथ टीम के सामूहिक खेल, रणनीति, आक्रमण एवं रक्षण के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को तेज गति से निर्णय लेने, सटीक पासिंग, प्रभावी अटैक, गोल कन्वर्जन तथा मजबूत डिफेंस की बारीकियों का गहन अभ्यास कराया जा रहा है।भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी प्रशिक्षक नताशा रूनी तथा भारत के अनुभवी प्रशिक्षक शकील खान, नीरज बत्रा एवं राजपाल रेडु द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षकों की टीम खिलाड़ियों की तकनीकी एवं सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ मैच की परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने और टीम संयोजन को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

विशेष रूप से आक्रमण को अधिक प्रभावी बनाने, गोल करने के अवसरों को गोल में परिवर्तित करने, मजबूत रक्षण और गोलकीपिंग को लेकर लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।शिविर में खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप तैयारी हेतु फिजियो मयंक शर्मा के सहयोग से खिलाड़ियों को शारीरिक क्षमता, शक्ति, मोबिलिटी, रिकवरी एवं चोट से बचाव से संबंधित प्रशिक्षण भार और रिकवरी का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है।प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को शारदा वर्ल्ड स्कूल द्वारा आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाऐं, उच्च स्तरीय खेल मैदान, जिम, स्विमिंग पूल तथा आवश्यक डाइट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन सुविधाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अभ्यास और रिकवरी के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है।शिविर का समय-समय पर उत्तर प्रदेश लेक्रोज संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल, हिमांशु सिन्हा, राजेश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जा रहा है।

पदाधिकारी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं तथा भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं।