उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्तवाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर आयोजित किये गए।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि गांधी जयन्ती के अवसर पर जागरूकता शिविरों में आमजन एवं बंदियों हेतु निःशुल्क विधिक सहायता, एल.ए.डी.सी योजना, नाल्सा हेल्पलाईन 15100, साइबर हेल्पलाइन 1930, 112 इमरजेंसी हेल्प, नाल्सा पोर्टल, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अन्य विषयो के बारे मे जागरूक किया गया ।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि चीफ एल.ए.डी.सी. गोविन्द वैष्णव एवं डिप्टी एल.ए.डी. सी. कन्हैया लाल टांक, मोहम्मद इमरान शेख द्वारा चेतक सर्किल एवं हाथीपोल चौराहे, पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. कृष्णा वैष्णव द्वारा महिला सुधारागृह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इसी क्रम में असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. अभिषेक जोशी एवं वरुण दाशोरा द्वारा केंद्रीय कारागृह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अधीक्षक केंद्रीय कारागृह राजपाल सिंह एवं जेलर भगवान सहाय मंचासीन रहे।
