मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लायंस क्लब अशोका ने सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ, जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र

गांधी जयंती पर मानवता की सेवा का संकल्प, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर:लायंस क्लब अशोका द्वारा लायंस सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आशाधाम आश्रम, मुल्ला तलाई में आश्रयवासियों को वस्त्र वितरित किए गए।
  • लायंस क्लब उदयपुर अशोका एवं लियो क्लब युवा अशोका के संयुक्त प्रयासों से एकत्रित किए गए वस्त्रों का वितरण कर मानवता की सेवा का संदेश दिया गया।
  • इस सेवा कार्य में लियो कीर्ति शाह एवं लियो सुश्री प्राची जैन की वस्त्र संग्रह अभियान में विशेष भूमिका रही ।
  • इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन भुवनेश्वर माथुर, लायन श्रीमती शगुन जैन एवं लायन नीलेश डोडेजा उपस्थित रहे।
  • क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब अशोका ने सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ, जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र

उदयपुर:लायंस क्लब अशोका द्वारा लायंस सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आशाधाम आश्रम, मुल्ला तलाई में आश्रयवासियों को वस्त्र वितरित किए गए।

लायंस क्लब उदयपुर अशोका एवं लियो क्लब युवा अशोका के संयुक्त प्रयासों से एकत्रित किए गए वस्त्रों का वितरण कर मानवता की सेवा का संदेश दिया गया। इस सेवा कार्य में लियो कीर्ति शाह एवं लियो सुश्री प्राची जैन की वस्त्र संग्रह अभियान में विशेष भूमिका रही ।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन भुवनेश्वर माथुर, लायन श्रीमती शगुन जैन एवं लायन नीलेश डोडेजा उपस्थित रहे।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।